नागपुर में गडकरी के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी की माफी की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नागपुर (महाराष्ट्र)। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माफी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने संसद में कथित तौर पर यह संकेत देकर महाराष्ट्र का ‘अपमान’ किया है कि यह (महाराष्ट्र) अन्य राज्यों में कोविड-19 के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। प्रदर्शन के मद्देनजर वरधा रोड स्थित गडकरी के घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। नागपुर वरिष्ठ भाजपा नेता का गृहनगर है। वह इस वक्त दिल्ली में हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध ‘द ग्रेट खली’ हुए भाजपा में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतायी अपनी प्रेरणा

लोकसभा में सोमवार को बहस के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी के दौरान ‘सारी हदें पार कर दी थीं।’ उन्होंने आरोप लगाया था कि पहली लहर के दौरान, जब लोग लॉकडाउन और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे थे, तब कांग्रेस नेता मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर खड़े होकर श्रमिकों को डरा रहे थे, ताकि वे अपने-अपने गृहराज्य चले जाएं।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला