हरियाणा में पिछड़ते ही चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, BJP का तंज, उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा में मतो की गिनती में देरी और डाटा अपडेट में देरी का आरोप लगाता हुए कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच चुकी है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अनुरोध किया गया कि वह अपने अधिकारियों को वेबसाइट को सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करें ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण आख्यानों का तुरंत मुकाबला किया जा सके। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर डाटा नहीं अपलोड करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का दावा है कि जानबूझकर चुनाव आयोग डाटा अपलोड नहीं कर रहा है। 

इससे पहले जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार गिनती किए गए राउंड की वास्तविक संख्या और टेलीविजन पर दिखाए जा रहे राउंड की संख्या में अंतर है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: कांग्रेस ने EC पर लगाया डेटा अपडेट नहीं करने का आरोप, पूछा- क्या बीजेपी प्रशासन दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

उन्होंने कहा कि ईसी डेटा पीछे चल रहा है, वे अभी भी चौथा या पांचवां पाया गया डेटा दिखा रहे हैं जबकि 11 राउंड की गिनती हो चुकी है। हमारे महासचिव संचार ने चुनाव आयोग को ट्वीट कर पूछा है- डेटा के प्रदर्शन और अपलोडिंग में देरी करके स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में आपको हर राउंड की गिनती के साथ लाइव डेटा मिल रहा है लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि हमें इसके बारे में पता था और ऐसा होना ही था। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप