Congress ने भी जारी की हरियाणा चुनाव की लिस्ट, शाहबाद सीट से Ramkaran Kala को फिर बनाया प्रत्याशी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 08, 2024

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने फिलहाल ने 31 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। तो वहीं, रामकरण काला को पार्टी ने कुरुक्षेत्र की शाहबाद विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी बनाये जाने के बाद रामकरण काला ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने उनको इस काबिल समझा कि शाहबाद विधानसभा की जनता के बीच में एक बार फिर से प्रत्याशी बनाकर भेजा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

रामकरण काला ने कहा कि मेरा सबसे पहले यही प्रयास रहेगा कि शाहबाद की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके साथ ही जो यहां कि छोटे-मोटे सड़के, नालियां-गलियां या अन्य काम होते हैं सभी को पूरा किया जा सके। वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि आप कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं और आपको पार्टी के द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है। तो ऐसे में क्या पार्टी के दूसरे नेताओं में कोई रोष है? इस पर उन्होंने कहा कि इसमें सभी हमारे साथ हैं। क्योंकि पार्टी सिर्फ एक को ही टिकट दे सकती है। लेकिन मैं सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करता हूं और हमेशा ही आगे भी करता रहूंगा।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold