श्रीनगर में Congress का प्रदर्शन पुलिस ने रोका, BJP विधायक शगुन परिहार के खिलाफ FIR की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिशों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने मंगलवार को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिहार ने दावा किया था कि दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या से पहले किश्तवाड़ की एक मस्जिद से घोषणाएं की गई थीं।

कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता यहां एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए और विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक कर्रा के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस की श्रीनगर जिला इकाई के अध्यक्ष आदिल मीर ने कहा कि पार्टी क्षेत्र में ‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भाजपा की कोशिशों’ के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। मीर ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि परिहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। हम उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक कर्रा के प्रति एकजुटता भी व्यक्त करना चाहते थे।

मीर के अनुसार, भाजपा ने कर्रा की उन टिप्पणियों का विरोध किया था, जिनमें उन्होंने कहा था कि ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि सुरक्षा बलों ने एसपीओ को आतंकवादी समझकर गलती से गोली मार दी होगी। मीर ने आरोप लगाया कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालने सहित अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

डिनर टेबल पर पापा की गोद में बैठती थीं...राहुल गांधी के बयान पर भड़के CM हिमंत बिस्वा सरमा, सोनिया से कहा- सॉरी मैम

Kerala High Court ने दुष्कर्म पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी को दी 27 हफ्ते के गर्भपात की मंजूरी

उत्तराखंड के Tehri और Rudraprayag में कई भीषण सड़क हादसे, 17 की मौत और 38 घायल

Paradip तट के पास संकट में फंसे MV Vishva Uday के 27 क्रू मेंबर्स बचाए गए