10 लाख नौकरी, बदला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम, गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र किया जारी

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही तमाम दल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक तरफ दल चुनावी जनसभाओं, रैलियों और रोड शो में बड़े-बड़े वादों के पिटारे खोल मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं घोषणापत्र के जरिये भी तमाम तरह के वादे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव: रूपाणी और नितिन पटेल के सियासी सफर का करीब-करीब अंत

मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (आप) नज़र नहीं आएंगे, आज वह नज़र नहीं आ रहे। मैं हिमाचल से आया हूं। ऐसा क्या कारण है कि उन्होंने वहां से अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया? उन्होंने अपने उम्मीदवार वापस नहीं लिए। आप बीजेपी को जिताना चाह रहे हैं। मोरबी कांड को गंभीरता से समझें। उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश के अधीन आयोग गठित करने में सरकार को क्या समस्या है? यदि लोगों को दंडित किया जाता है, तो लोग भविष्य में सावधान रहेंगे। यानी शासन-प्रशासन यहां जीरो है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर