कांग्रेस ने Meghalaya Assembly elections के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

शिलांग। कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद विन्सेंट एच पाला ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि ये उम्मीदवार झनिका सियांगशाई (खलिहरियट), अर्बियांगकम खार सोहमत (अमलारेम), चिरेंग पीटर आर मारक (खारकुट्टा), डॉ. ट्वेल के मारक (रेसुबेलपारा) और कार्ला आर संगमा (राजाबाला) हैं।

इसे भी पढ़ें: Trinamool Congress ने ‘रेनबो’ गठबंधन पर आईएसएफ से हाथ मिलाने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए फरवरी के अंत में होने वाले चुनावों के वास्ते 25 जनवरी को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पाला का नाम पहली सूची में था और वह पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की सुतंगा-सैपुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंग। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। मतगणना दो मार्च को की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने Maharashtra से साधे समीकरण, अठावले को फिर मौका, तावड़े की पहली Entry

The Kerala Story 2 Movie Review | द केरल स्टोरी 2- नफरत की नई परतें या कड़वी सच्चाई का आईना?

Srinagar में सड़क पर उतरीं महबूबा मुफ्ती, Khamenei के लिए Trump-Netanyahu के पोस्टर फूंके

खामेनेई की हत्या पर केंद्र की चुप्पी से भड़कीं Mehbooba Mufti, जलाए Trump-Netanyahu के पोस्टर