कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानिए कहां से लड़ेंगे हरीश रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का है जिनका पहले घोषित विधानसभा क्षेत्र बदला गया है। पहले उन्हें नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। अब वह नैनीताल जिले की ही लाल कुआंसीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले इस सीट पर संध्या डालाकोटी को टिकट मिला था। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने रामनगर से हरीश रावत की उम्मीदवारी का विरोध किया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने दूसरी सीट से लड़ने का फैसला किया। सूत्रों का कहना है कि रंजीत रावत रामनगर सीट पर लंबे समय से तैयारी कर रहे थे और अपनी दावेदारी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों बदली गई पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट ? क्या कांग्रेस नेताओं का सहना पड़ रहा था विरोध ?

इससे पहले, कांग्रेस ने पहली सूची में 53 और दूसरी सूची में 11 उम्मीदवार घोषित किए थे। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से कांग्रेस ने अब तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति को कांग्रेस ने लैंसडाउन से टिकट दिया है। हरक सिंह रावत और अनुकृति गत 22 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए थे। हरक सिंह रावत को 16 जनवरी को उत्तराखंड मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था और फिर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के लिए 14 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर