राजीव गांधी के हत्यारों को छोड़ने के SC के फैसले पर कांग्रेस ने कहा, यह अस्वीकार्य और पूरी तरह से गलत

By अंकित सिंह | Nov 11, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या के मामले में जेल में बंद सभी छह दोषियों को आज रिहा करने का आदेश दे दिया। हालांकि, इसको लेकर अब कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने साफ तौर पर इसे अस्वीकार्य बताया है और कहा कि आप पूरी तरह से गलत है। जयराम रमेश की ओर से जो बयान आया है उसके मुताबिक उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी के शेष हत्यारों को मुक्त करने का SC का निर्णय अस्वीकार्य और पूरी तरह से गलत है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस इसकी आलोचना करती है और इसे पूरी तरह से अक्षम्य मानती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट ने भारत की भावना के अनुरूप काम नहीं किया। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल