कांग्रेस ने पुडुचेरी की कामराज विधानसभा सीट बरकरार रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कामराज नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी ए जॉन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएनआरसी के एस भुवनेस्वरन को 7,170 मतों के अंतर से हरा कर इस सीट को पार्टी के पास बरकरार रखा है।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र और देवेंद्र की जोड़ी पर जनता ने लगाई मुहर, PM की तरह रिजल्ट से पहले पहुंचे थे केदारनाथ

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी समझे जाने वाले जॉन कुमार ने 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए डाले गए कुल 24,310 मतों में से 14,782 मत हासिल किए हैं वहीं ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी) प्रत्याशी को 7,612 मत मिले हैं।  इस सीट के लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जबकि मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी एआईएनआरसी के बीच माना जा रहा था। कांग्रेस की जीत के साथ ही विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 15 पर पहुंच गई। कांग्रेस को अपने गठबंधन सहयोगी द्रमुक से बाहर से समर्थन प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी

Startup 10 साल में 300 गुना बढ़े, यूनिकॉर्न का घर बना भारत : केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh