केजरीवाल पर कांग्रेस का पलटवार, तारिक अनवर- AAP का बिहार में संगठन नहीं, गलतफहमी दूर हो जाएगी

By अंकित सिंह | Jul 03, 2025

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल का सम्मान करते हैं। वह वर्तमान में एक पार्टी नेता और एक पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए। अगर वह बिहार का दौरा कर रहे हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी और नेता को अपनी पार्टी की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए कहीं भी जाने का अधिकार है। 

केजरीवाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर गठबंधन था तो कांग्रेस ने विसावदर उपचुनाव क्यों लड़ा। वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमें हराने और वोट काटने के लिए कांग्रेस को भेजा था। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि बिहार में सभी 243 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए थे। 

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा