जो व्यक्ति उप राष्ट्रपति रह चुका है, उनके ख़िलाफ़ आप कुछ भी बकवास कर दें, द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस की बयानबाजी तेज

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2022

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिज अंसारी को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के खुलासे के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं अभ इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि देश के हालात ऐसे हैं कि पूर्व उपराष्ट्रपति के खिलाफ कुछ भी कहा जा सकता है लेकिन जो अभी तक राष्ट्रपति नहीं बना है, उसकी राजनीतिक विचारधाराओं के खिलाफ कुछ नहीं कहा जा सकता। पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा कि जो व्यक्ति उप राष्ट्रपति रह चुका है, उनके ख़िलाफ़ आप कुछ भी ऊल जुलूल बकवास कर दें, लेकिन जो अभी राष्ट्रपति बनी भी नहीं हैं, उनकी राजनैतिक विचारधारा के ख़िलाफ़ किसी ने कुछ बोल दिया तो आप उसके पीछे पड़ जाएँ? ये क्या हाल बना दिया है देश का?

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने के लिये इस्तेमाल सारे शब्द असंसदीय माने जाएंगे : कांग्रेस

कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एक विवादित बयान दिया है। बयान में कहा गया है कि एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 'भारत के बहुत बुरे दर्शन' का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें 'आदिवासी का प्रतीक' नहीं बनाया जाना चाहिए। भाजपा के अमित मालवीय और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस टिप्पणी के लिए कांग्रेस की आलोचना की। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला