पूर्व पीएम पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने वर्तमान पीएम का पुतला फूंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गयी टिप्पणी के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना समेत बड़ी संख्या में पार्टी विधायक भी मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’, ‘शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे’,‘राजीव तेरा यह बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त