Defamation Case: राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस बोली, राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री, BJP का पर्दाफाश करते रहेंगे

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से जबरदस्त झटका लगा है। सेशन कोर्ट द्वारा सुनाए गए 2 साल की सजा पर हाई कोर्ट ने स्टे लगाने से हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया। इसके बाद से राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस पूरे मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि राहुल गांधी भाजपा के झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं इसलिए उनकी आवाज को सरकार दबाना चाहती है। पार्टी का साफ तौर पर कहना है कि कांग्रेस का कोई नेता साजिश से नहीं डरेगा और इस मामले में राजनीतिक एवं कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 'राहुल की लड़ाई अहंकारी शासन के खिलाफ', प्रियंका गांधी बोलीं- सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है

खड़गे का ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस का कोई नेता साजिश से नहीं डरेगा और इस मामले में राजनीतिक एवं कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल "भाई", विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे  लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुँच गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, श्री राहुल गाँधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। उन्होंने कहा कि देश अब मोदी जी की भष्टाचार पर दोहरी नीति बड़ी गहराई से जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनैतिक साज़िश से नहीं डरता। हम राजनैतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे।  

प्रमुख खबरें

Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा

Tamil Nadu कांग्रेस चीफ पर IT Raid, स्टालिन का BJP पर हमला- हार के डर से कर रही अत्याचार

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू