सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने कहा, पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

नयी दिल्ली।मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर कांग्रेस ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को बर्खास्त करने की रविवार को मांग की और कहा कि प्रदेश सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है। गायक मूसेवाला से सुरक्षा कवच वापस लिए जाने के एक दिन बाद रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मानसा के पुलिस उपाधीक्षक गोबिंदर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मूसेवाला (27) पर तब हमला किया गया जब वह ‘जवाहर के’ गांव में अपनी जीप पर सवार थे। उन्होंने बताया कि मूसेवाला को कई गोलिया लगीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के होनहार नेता और प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से वह बहुत दुखी और स्तब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध हो या कोरोना टीका, दुनिया भर में ली जाती है PM मोदी की राय: अमित शाह

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या पर गहरा दुख जताया। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पंजाब और दुनियाभर के पंजाबियों ने लोगों से जुड़ाव रखने वाला एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था। दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मूसेवाला की हत्या पार्टी और पूरे देश के लिए एक भयानक सदमा है। काग्रेस ने अपने ट्वीट में उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। कांग्रेस ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह एकजुट और अडिग है। मानसा के चिकित्सक डॉ. रंजीत राय ने संवाददाताओं को बताया कि मूसेवाला को सिविल अस्पताल में मृत लाया गया था। हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में मूसेवाला मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन आप उम्मीदवार विजय सिंगला से हार गए थे।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती