सीमा पर दो पोर्टर की हत्या पर कांग्रेस का कटाक्ष, पूछा- एक के बदले 10 सिर कब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम (बैट) द्वारा दो पोर्टर की हत्या किए जाने तथा इनमें से एक का सिर काटने की खबर को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और सवाल किया कि आखिर एक के बदले 10 सिर कब आएंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, पाक के वहशीपन पर मोदी सरकार चुप क्यों? पाकिस्तानी सैनिक एक पोर्टर का सिर काट ले गए, दो शहीद, और प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मौन है! मीडिया के साथी भी चुप हैं। उन्होंने सवाल किया,  क्या शहादतों की खबरें सरकारें देखकर चलाई जाती हैं? पाक की कायराना हरकतों पर मुंहतोड़ जवाब कब? 1 के बदले 10 सर कब?  

प्रमुख खबरें

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस