कांग्रेस का कटाक्ष: डोनाल्ड ट्रंप जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, अब स्वयंभू विश्वगुरु जाएंगे

By Renu Tiwari | Nov 08, 2025

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किए जाने का हवाला देते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया कि अब स्वयंभू विश्वगुरु इसमें भाग लेने जाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, अब जब राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि वह कुछ दिनों बाद 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, तो हम निश्चिंत हो सकते हैं कि स्वयंभू विश्वगुरु स्वयं व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे। कभी न कभी,कहीं न कहीं...।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने विकास के नाम पर बिहार के साथ फर्जी वादे और धोखा किया : कांग्रेस

ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोका था। हालांकि, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

इसे भी पढ़ें: कुपवाड़ा में सेना का 'ऑपरेशन पिम्पल', घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने एक दिसंबर 2024 को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और वह 22 और 23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में इस समूह के नेताओं की शिखर बैठक की मेज़बानी करेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा हमला, कहा- डर और दबाव में America से की Trade Deal

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड Char Dham पर नया नियम, गंगोत्री में गैर-हिंदुओं पर Ban, जानिए Kedar-Badri पर क्या है तैयारी

Auli बना नया Winter Destination! बर्फबारी के बीच Skiing और Trekking का उठाएं पूरा मजा

PM Modi की नीतियों से झुकीं महाशक्तियां, UP Pharma Conclave 1.0 में बोले CM योगी आदित्यनाथ