कांग्रेस की मांग, MSP पर खरीद को लेकर किसानों की आशंकाएं दूर करे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

नयी दिल्ली।  लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि संसद में पारित हुए कृषि संबंधी दो विधेयकों के कारण देश के किसानों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को लेकर आशंकाएं उत्पन्न हो गई हैं जिन्हें सरकार को दूर करना चाहिए। निचले सदन में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए तिवारी ने कहा कि अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में धान की खरीद शुरू हो जाती है और किसानों के लिये यह महत्वपूर्ण होती है। लेकिन संसद में पारित हुए कृषि संबंधी दो विधेयकों और लोकसभा में पारित आवश्यक वस्तु से संबंधित विधेयक के कारण किसानों में एमएसपी पर खरीद को लेकर आशंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस ने कहा- 'ये किसानों के लिए डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने जैसा'

उन्होंने कहा कि किसान आज आंदोलन कर रहे हैं। उनकी आशंका है कि इन विधेयकों के पारित होने के बाद क्या सरकारी एजेंसियां पहले की तरह खरीद करती रहेंगी ? कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान परेशान है। ऐसे में सरकार की तरफ से आश्वासन दिया जाए कि सरकारी एजेंसियां खासकर एफसीआई किसानों से उनके उत्पादों को पहले की तरह से खरीदती रहेंगी। यह भी आश्वासन दिया जाए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद जारी रहेगी। शून्यकाल के दौरान जदयू के संतोष कुमार ने बिहार के पूर्णिया शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की मांग की ताकि शहर में जलमल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन