पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तेजी, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को पिछले छह दिन में पांचवीं बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार पर हमला किया और मांग की कि वह पेट्रोल और डीजल पर आठ वर्षों में उत्पाद शुल्क के माध्यम से जुटाए गए 26 लाख करोड़ रुपये का हिसाब दे। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक हफ्ते से भी कम समय पहले दैनिक मूल्य संशोधन फिर से शुरू होने के बाद से दरों में कुल वृद्धि 3.70-3.75 रुपये प्रति लीटर हो गई। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पूरी ताकत से ही बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला, कहा- जब तक पाकिस्तान से बात नहीं होगी तब तक कश्मीर में शांति नहीं होगी बहाल

खेड़ा ने कहा, ‘‘पेट्रोलियम और डीजल पर उत्पाद शुल्क के जरिए अर्जित 26 लाख करोड़ रुपये का हिसाब कहां है। देश को यह जानने का अधिकार है।’’ सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास