रिपब्लिक डे परेड में इस साल नहीं होगा कोई विदेशी मुख्य अतिथि तो कांग्रेस-शिवसेना ने कर दी समारोह रद्द करने की मांग

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2021

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस जब दूसरे देशों के राष्ट्रप्रमुख, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता रहा है। इसी तरह इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर बोरिस जाॅनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। इधर बोरिस जॉनसन के गणतंत्र दिवस पर नहीं आने की खबर आई और उधर विपक्षी दलों ने इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह ही रद्द करने की मांग उठा दी। ये मांग कांग्रेस पार्टी और शिवसेना की ओर से उठाई गई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस परेड को कैंसिल करने की मांग की है। जिसके पीछे कांग्रेस नेता ने दलील दी कि जब इस साल कोई मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस परेड में नहीं आ रहा तो क्यों हम पूरे जश्न को ही रद्द कर दिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा किया रद्द, गणतंत्र दिवस के मौके पर थे मुख्य अतिथि

 इससे पहले भी मुख्य अतिथि नहीं हुआ था शामिल

हर वर्ष 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भारत अपनी संस्कृति और शौर्य का प्रदर्शन करता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 1966 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि कोई विदेशी अतिथि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होगा। 1952 और 1953 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई मुख्य अतिथि शामिल नहीं हो सका था।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा