कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न ‘हाथ’ की जगह ‘लुंगी’ कर लेना चाहिए: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान केवल ‘लुंगी’ और ‘धोती’ का मुफ्त वितरण ही विकास का जरिया रहा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को अपना चुनाव चिह्न ‘हाथ’ की जगह ‘लुंगी’ कर लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब माहौल बदल गया है और लोगों को ‘ओरुनुदोई’ जैसी योजनाओं के तहत सीधे उनके बैंक खातों में लाभ मिल रहा है, जो महिलाओं को सशक्त बनाती हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न ‘हाथ’ से बदलकर ‘लुंगी’ कर लेना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से चार वर्षों में राज्य में शांति और प्रगति आई है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार