धार्मिक कार्यों पर राजनीति न करे कांग्रेस, कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का हमला

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर की जा रही राजनीति पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कम से कम धर्म के काम मे राजनीति नही करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अगर प्रतिनिधि मंडल बनाने का ही शौक है तो वह जनहित के मुद्दों के लिए बनाए।

इसे भी पढ़ें:अहिल्या माता गौशाला के पीछे गायों की मिली लाशें, जानवर नोंच रहे है शव 

इसके बाद कांग्रेस का इस मामले में राजनीति करना उसका हिन्दू धर्म के खिलाफ मानसिकता को ही प्रदर्शित करता है। पंडित जी ने भी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल से यही कहा है कि धर्म पर राजनीति नही करे में भी कांग्रेस और कमलनाथ  से यही निवेदन करूंगा।

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने न तो पंडित प्रदीप मिश्रा जी से खुद बात की ओर न ही वहां गए। तथ्यों की सही जानकारी तक नही ली। बस राजनीति करने के लिए वहां एक प्रतिनिधि मंडल भेज दिया। कमलनाथ को अगर प्रतिनिधि मंडल भेजने का इतना ही शौक है तो जनहित के मुद्दों पर भेजे जिससे जनता का कुछ भला हो ।

प्रमुख खबरें

Ukraine-Russia War: रूस के भीषण हवाई हमले में भारतीय नागरिक की मौत, President Zelensky ने जताया दुख

Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ

गणेश चतुर्थी: मध्य रेलवे की 200 विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक टिकट बुक

US-India Defense Partnership में नया कदम, Tata और Javelin Joint Venture के बीच MoU का US दूत ने किया स्वागत