सत्य और तर्क पर बात करे कांग्रेस, लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए: जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 26, 2021

कुल्लू। चुनाव का समय है, कांग्रेस कई तरह की बातें कर रही है। बातें करने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन उसमें सत्यता और तर्क होना चाहिए। किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाली बातों से कांग्रेस को परहेज करना चाहिए। ये बात मुख्यमंत्री ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के शाट में आयोजित जनसभा के दौरान कही। 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर में जनता विकास पर मोहर लगाकर, भाजपा को विजयी बनायेगी--सुरेश कशयप

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के तहत हिमाचल के 22 लाख लोग कवर हो रहे थे। ऐसे में हमने हिमाचल के बाकी लोगों के मुफ्त इलाज के लिए हिमकेयर योजना शुरू की। आज इस योजना के तहत दो लाख से ज्यादा लोगों का मुफ्त इलाज किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिम केयर योजना इसलिए शुरू की गई क्योंकि मैंने खुद गरीब लोगों को अपने इलाज के लिए जद्दोजहद करते देखा है। मरीज अपने इलाज पर होने वाले खर्च से इतना टूट जाता था कि बिना ठीक हुए घर जाने की बात करता था। क्योंकि वो अपने परिवार को कर्ज में नहीं देखना चाहता था। इसलिए हमने गरीब आदमी के इलाज के लिए हिमकेयर योजना शुरू की।

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर में जनता विकास पर मोहर लगाकर, भाजपा को विजयी बनायेगी--सुरेश कशयप

उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि कांग्रेस 50 साल तक सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने गरीब लोगों के इलाज के लिए कोई काम नहीं किया। इसी तरह हमने उन लोगों के लिए भी सहारा योजना शुरू की जो किसी बीमारी या एक्सीडेंट की वजह से जिंदगी भर के लिए दूसरों पर आश्रित हैं। ऐसे लोगों के लिए सहारा योजना के माध्यम से हर महीने 3 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह गरीब बेटियों की शादी के लिए शगुन योजना चलाई गई। गरीब बेटी की शादी पर अब सरकार 31 हजार रुपये का शगुन दे रही है।

इसे भी पढ़ें: मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रतिभा सिंह को मिल रही सहानुभूति से भाजपा खेमे में हे बेचैनी का माहौल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि महंगाई चिंता का विषय है। महंगाई को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन हमें ये भी देखना होगा कि कोविड के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार लाखों करोड़ रुपये खर्च कर कोरोना वैक्सीन जनता को मुफ्त लगा रही है। मुझे विश्वास है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड को रोक सकते हैं तो महंगाई पर भी जल्द लगाम लगाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंत में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए अपील करते हुए कहा कि आप बीजेपी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजें की छोटी काशी और देवभूमि आपके साथ है।

इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय बोली में जनता को संबोधित किया। खुशाल ठाकुर ने कहा कि मैं आज आपका आशीर्वाद लेने आपके बीच आया हूं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग मुझे यहां से भारी लीड दिलाकर दिल्ली भेजेंगे।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल