Kargil Vijay Diwas: One Rank-One Pension पर कांग्रेस की घेराबंदी, नड्डा बोले- पहले हमारे जवानों की उपेक्षा होती थी

By अंकित सिंह | Jul 26, 2024

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में कारगिल विजय रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आज अपने जिले और इलाकों में फौजी भाइयों और देश के रक्षकों के साथ व जांबाज शूरवीरों के साथ गर्व से कारगिल विजय दिवस मना रहा है। नड्डा ने कहा कि हम लोगों के लिए ये दिन इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2024 पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, देश की सीमा की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के साथ राज्य सरका खड़ी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये विजय सिर्फ कोई टाइगर हिल्स की विजय नहीं थी, ये विजय सिर्फ द्रास सेक्टर की विजय नहीं थी, ये विजय किसी पहाड़ी पर तिरंगे झंडे की विजय नहीं थी...ये भारत के शौर्य और अस्मिता की जीत थी। उन्होंने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, भारत की 'पहले हमला न करने' की नीति है, लेकिन दुश्मनों द्वारा हमला किए जाने पर भारत पूरी तरह से जवाबी कार्रवाई में भी विश्वास रखता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कायरों की तरह भारत की सीमाओं में घुसपैठ की और पहाड़ी के ऊपर रणनीतिक स्थानों पर खुद को स्थापित कर लिया। उन्होंने खुद को बंकरों में सुरक्षित कर लिया और चढ़ने की कोशिश करते हुए भारतीय सेना के सैनिकों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हमले के बावजूद भारतीय सेना साहस के साथ उनके सामने खड़ी रही और जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर पुनः कब्ज़ा कर लिया और वहाँ पर तिरंगा फहराया!

उन्होंने कहा कि मैं ये भी बता दूं कि पहले हमारे जवानों की उपेक्षा होती थी। दशकों से हमारे जवानों की मांग थी कि उन्हें 'वन रैंक वन पेंशन' मिले, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब 2014 में मोदी जी आए तो उन्होंने 'वन रैंक वन पेंशन' देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले हमारे फौजी भाइयों के हाथ बंधे होते थे, आदेश का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि जहां से गोली चले, जिधर से गोली चले... जब तक गोली शांत न हो जाए तब तक रुकना नहीं है... ये बदलता भारत है। 

इसे भी पढ़ें: अग्निवीरों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, शहीदों के परिजनों को 10 की जगह मिलेंगे 50 लाख

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 तक हमारे पास बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे, आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलेट प्रूफ जैकेट एक्सपोर्ट कर रहा है, दुनिया को दे रहा है। पहले बॉर्डर पर पहुंचने के लिए हमारे जवानों को सोचना पड़ता था और आज बॉर्डर पर जाने के लिए हजारों किलोमीटर की सड़कें बन चुकी हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो देश की रक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए हमेशा राजनीति को सर्वोपरि रखते हैं। लेकिन हमारे मोदी जी हमेशा, हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाते हैं, हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जब कारगिल का युद्ध हो रहा था तो कांग्रेस का कौन सा नेता कारगिल गया था, कौन सा नेता द्रास गया था, लेकिन मैं छाती ठोककर बोल सकता हूं कि उस समय भी हिमाचल के प्रभारी और भाजपा के महामंत्री मोदी जी फौजियों का हौसला बढ़ाने के लिए कारगिल गए थे।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे

Iran पर US Military का नया हमला, Donald Trump ने बताया सीमित सैन्य एक्शन

गेंदबाजी संकट दूर करने के लिए Surrey क्लब दिग्गज James Anderson को दे सकता है नया कॉन्ट्रैक्ट

इस मामले में Rahul Gandhi के साथ खड़े हुए Haryana CM Nayab Saini, जानिए ऐसा क्यों हुआ?