By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को हमला बोलते हुए कहा कि जनता ऐसे हथकंडों का जवाब देने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रही है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सोच का विषय है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार को अभी क्यों गिरफ्तार किया? उनके खिलाफ शिकायत पुरानी थी।
उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया, ‘‘अगर हर बात अमेरिका को ही तय करनी है, तो हमें बोलिए कि हम अगली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ही वोट दे दें।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के खिलाफ ‘झूठ की गूंज’ शीर्षक वाले पोस्टर लगाए जाने पर खेड़ा ने कहा कि भाजपा पिछले 12 साल से कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तो यह हालत है कि वे (भाजपा) जितनी बार हमारे खिलाफ बोलेंगे, चुनावों में हमारी उतनी सीट बढ़ेंगी।