सिद्धू के बयान पर बोली कांग्रेस, देश की भावना के खिलाफ बोलने का हक किसी को नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। पुलवामा मामले पर कांग्रेस ने अपने नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों को लेकर पैदा विवाद की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि किसी को भी देश की भावना के खिलाफ जाकर बोलने का अधिकार नहीं है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिद्धू के बयान के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘इस देश में सभी को बोलने की आजादी है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में जो भी है, चाहे वह कांग्रेसी है या गैरकांग्रेसी है, उस व्यक्ति को देश की भावना के अनुरुप बोलना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी देश की भावना के खिलाफ जाकर बोलने का कोई अधिकार है।’

उन्होंने कहा कि यह गंभीरता की बात है, परिपक्वता की बात है। हर व्यक्ति को उस अनुशासन में चलना ही पड़ेगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि कुछ लोगों की करतूत की वजह से किसी एक देश को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। उनके इस बयान को लेकर विरोधी पार्टियों ने उन पर जमकर निशाना साधा है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत