कांग्रेस प्रवक्ता ने Modi का मतलब मसूद, ओसामा, दाऊद, ISI बताया, दर्शकों ने कहा- शेम-शेम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

 नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरनेम मोदी की तुलना खूंखार आतंकवादियों मौलाना मसूद अजहर, ओसामा बिन लादेन, दाऊद इब्राहिम से करके इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव में हंगामा खड़ा कर दिया। खेड़ा की यह भद्दी टिप्पणी इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'वंदे मातरम्' के दौरान आई। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ बहस के दौरान पवन खेड़ा ने कहा, 'मोदी (MODI) का मतलब-मसूद अजहर, ओसामा, दाऊद और आईएसआई।' संबित पात्रा ने तुरंत आपत्ति जताई और उन्होंने दर्शकों से शेम-शेम बोलकर हूट करने को कहा। दर्शकों ने 'शेम-शेम' बोलकर खेड़ा की हूटिंग की।

इसे भी पढ़ें: चुनावी वादों से मुकर गई पंजाब की कांग्रेस सरकार: शिरोमणि अकाली दल

इंडिया टीवी ने 'वंदे मातरम' नाम से एक दिन के मेगा कॉन्क्लेव की मेजबानी की थी। यह कॉन्क्लेव आतंकवाद के खिलाफ था। इस कॉन्क्लेव में कई केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, रवि शंकर प्रसाद, निर्मला सीतारामन,रिटा. जनरल वी.के. सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए। इस आयोजन में योग गुरु स्वामी रामदेव भी शामिल हुए जिन्होंने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक फैसला लेने को कहा। उन्होंने कहा, 'पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अविभाजित हिस्सा बनाने के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त समय है।' रामदेव ने ये बातें इंडिया टीवी वंदे मातरम् कॉन्क्लेव के शुरुआती सत्र में कही। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह