उपचुनावों के दृष्टिगत फ़ैसले ले रही भाजपा सरकार , दीपक शर्मा बोले-जहां उपचुनाव नहीं क्या वहां विकास की ज़रूरत नहीं है

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 01, 2021

धर्मशाला प्रदेश में आगामी समय में होने जा रहे उपचुनावों में हार सामने देख भाजपा सरकार चुनावी जुमले फेंक कर वोट हासिल करने की फ़िराक में है।जिस तरह उपचुनावों वाले क्षेत्रों में बड़ी बड़ी घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है उससे साफ जाहिर होता है कि जयराम सरकार इन उपचुनावों से घबराई हुई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 2 सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर ,त्रिदेव सम्मेलन में लेंगे भाग

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह सरासर भेदभाव है।चुनावों के दृष्टिगत लोकलुभावने फ़ैसले लेकर सरकार वोटबैंक की राजनीति कर रही है।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा की जुमलेवाज़ी को प्रदेश की जनता ने देखा है।किस तरह से विधानसभा चुनावों के समय प्रदेश में 69 हज़ार करोड़ के 69 डबल लेन,फोरलेन राष्ट्रीय मार्गों की घोषणा की गई थी लेकिन एक भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के समय रेललाइन सहित अनेकों जुमले फेंके गए जो आज दिन तक धरातल पर नहीं उतर पाए।

 

 

 

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव--धर्मशाला कारागार में भी कैद रहे शेर ए पंजाब लाला लाजपत राय, उनकी कुर्सी आज भी है सलामत

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि अब जिस तरह से उपचुनावों के दृष्टिगत जनता को ठगने की कोशिश की जा रही है वह भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा जितने मर्ज़ी जुमले फेंक ले।धनबल का प्रयोग कर ले लेकिन प्रदेश की प्रवुद्ध जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

 

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि इस बार के उपचुनावों में कांग्रेस चारों उपचुनाव जीतेगी।भाजपा सरकार की आसमान छूती महंगाई, जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही,दूरदर्शी योजनाओं का न होना,प्रदेश के ऊपर 65हज़ार करोड़ का कर्ज, प्रदेश के विकास के प्रति गम्भीर न होना और सभी विभागों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी से जनता रोष में है।जनता का यह आक्रोश देख कर भाजपा सरकार अब घोषणाओं का आडम्बर करके चुनाव जीतना चाहती है लेकिन यह सम्भव नहीं है।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा