कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान की अगस्त क्रांति पदयात्रा हुई समाप्त, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी बधाई

By सुयश भट्ट | Aug 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता नूरी खान की 15 अगस्त से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से निकाली गई अगस्त क्रांति पदयात्रा आज भोपाल पहुंची। नूरी खान की यात्रा भोपाल के कांग्रेस कार्यालय पहुंची। जहां वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज पर कमलनाथ का तंज, कहा- मुंबई जाइए, कलाकारी करिए, प्रदेश का नाम रोशन करिए 

कमलनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी किसी एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम लेकर बताएं जो आजादी के आंदोलन में शामिल हुआ हो। नाम नहीं ले पाएंगे, लेकिन आज हमें राष्ट्रभक्त का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का संदेश देश की संस्कृति को बचाना है।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने लिए मिर्ची बाबा ने रखी विशेष पूजा, पूजा में लोटा गिरने पर बीजेपी ने कसा तंज 

कमलनाथ ने आगे कहा कि आज हमारे देश की संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। बीजेपी विभाजन की राजनीति कर रही है। सबका अलग पहनावा था, लेकिन संस्कृति एक थी। महंगाई बढ़ रही है पेट्रोल 200 लीटर चला जाएगा तब भी भाजपा कहेगी महंगाई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज का नौजवान रोजगार चाहता है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे।

दरअसल प्रवक्ता नूरी खान ने 15 अगस्त को बाबा महाकाल नगरी उज्जैन से निकली कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समाप्त हुई। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, रसोई गैस के बड़े दामों को लेकर कांग्रेस ने उज्जैन से यह यात्रा शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान