CM शिवराज पर कमलनाथ का तंज, कहा- मुंबई जाइए, कलाकारी करिए, प्रदेश का नाम रोशन करिए

Kamal Nath
अंकित सिंह । Aug 26 2021 2:44PM

भाजपा और भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब कोविड हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2020 को कहा था कि कोविड के लिए 20 लाख करोड़ रुपए दे रहा हूं। अगर इतने रूपए दिए होते तो कोविड से इतने लोगों की मृत्यु नहीं हुई होती।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। अगस्त क्रांति पद यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री पर हमला बोला। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमलनाथ ने कहा कि मैं तो शिवराज सिंह चौहान को हमेशा कहता हूं कि शिवराज जी आप मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए, मुंबई जाइए कलाकारी करिए, एक्टिंग करिए। आखिर में कहूंगा आप कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत देना पर सच्चाई का साथ देना। सच्चाई का साथ दोगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

भाजपा और भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब कोविड हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2020 को कहा था कि कोविड के लिए 20 लाख करोड़ रुपए दे रहा हूं। अगर इतने रूपए दिए होते तो कोविड से इतने लोगों की मृत्यु नहीं हुई होती। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने लिए मिर्ची बाबा ने रखी विशेष पूजा, पूजा में लोटा गिरने पर बीजेपी ने कसा तंज

इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि देश के इंदौर में भाजपा की जनआशीर्वाद को खुली छूट, बीच रास्तों पर सैकड़ो मंच, स्वागत द्वार, प्रमुख मार्गों पर घंटो जाम, तमाम नियमो की धज्जियाँ उड़ायी गयी और वही आज गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, गोगा देव नवमी, अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व, नवरात्रि, ईद, दशहरा, दीपावली ,गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वो को मनाने की अनुमति देने की माँग को लेकर इंदौर में हज़ारों कांग्रेसजन की निकली मौन पैदल रैली पर जमकर लाठीचार्ज, वाटर केनन का उपयोग, बर्बरता, दमन..? यह है शिवराज सरकार का दोहरा चरित्र? कांग्रेस इस दमन से डरने-दबने वाली नही, जनहित के लिये हमारा संघर्ष सतत जारी रहेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़