मध्य प्रदेश में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने किया वाकआउट

By सुयश भट्ट | Aug 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुवात हंगामें से हुई है। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही आसंदी द्वारा गणमान्य नागरिकों के निधन के उल्लेख के बीच ही जमकर हंगामा हुआ। 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित नहीं करने पर विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामा के बीच कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया।

दरअसल कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित हुआ था। लेकिन बीजेपी की सरकार ने इसे वैकल्पिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया। जिसके बाद  संसद में कांग्रेस ने हंगामा कर दिया और विधानसभा के बाहर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

इस मुद्दे के लेकर कांग्रेस के विधायक ने कहा कि सूबे की शिवराज सरकार ने 2 करोड़ आदिवासियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित किया था और उत्सव भी मनाया था। लेकिन बीजेपी सरकार ने उत्सव पर रोक लगा दी। धारा 144 लगाकर आदिवासियों को उत्सव नहीं मनाने दिया।

इसे भी पढ़ें:छिंदवाड़ा में गरीबों को मिला घुन लगा हुआ राशन, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन 

उन्होंने कहा कि आदिवासियों को जंगल से बेघर किया जा रहा है। आदिवासियों को मिलने वाला लोन भी रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। यह एजेंडा आरएसएस का है। जिसे बीजेपी लागू कर रही है।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आदिवासी बंधु कांग्रेस कार्यालय में अभी इकट्ठा हो रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज

Silver Prices दिल्ली सर्राफा बाजार में 8,300 रुपये टूटी, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई, नियमों के उल्लंघन पर 45 दिन में मांगा जुर्माना

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क