पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के नाम आए सामने, मनीष तिवारी को नहीं किया गया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने निर्वाचन आयोग को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची सौंपी है, उसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुनील जाखड़, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और कई अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: आलाकमान के खिलाफ सिद्धू की बगावत ! बोले- शीर्ष पर बैठे लोग चाहते हैं धुन पर नाचने वाला मुख्यमंत्री 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, रवनीत बिट्टू, सचिन पायलट और रणदीप सुरजेवाला को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 20 मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता