आलाकमान के खिलाफ सिद्धू की बगावत ! बोले- शीर्ष पर बैठे लोग चाहते हैं धुन पर नाचने वाला मुख्यमंत्री

Navjot Singh Sidhu
प्रतिरूप फोटो

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमज़ोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं ?

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आलाकमान के ख़िलाफ़ बग़ावत शुरू कर दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब पर बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। दरअसल, कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे का चयन करने के लिए एक सर्वेक्षण कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रोड रेज मामले में पुनर्विचार याचिका पर 25 फरवरी को होगी सुनवाई 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमज़ोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं ? माना जा रहा है कि सिद्धू ने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन ?

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए एक सर्वे कराया। इस सर्वे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस सर्वे में पार्टी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सांसदों की राय ली गई। ताकि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद से बचा जा सके।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए फ़ोन के माध्यम से लोगों की राय ले रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि अगले 3-4 दिनों में क़रीब डेढ़ करोड़ लोगों से राय दर्ज करायी जाए। ऐसे में पार्टी पंजाब से राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से भी संपर्क कर रही है, ताकि यह लोग मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें। 

इसे भी पढ़ें: 20वीं बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे 80 वर्षीय जाखू, आर्थिक स्थिति भी नहीं तोड़ पाई हौसला 

इस दिन घोषित होगा मुख्यमंत्री दावेदार !

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। ऐसे में राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम से पर्दा उठा सकते हैं। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब के अपने दौरे के दौरान ऐलान किया था कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरेगी और इस पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद लिया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़