कांग्रेस का बस चले तो पत्थरबाजों भत्ता देने लगेगी: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस को समय रहते सबक नहीं सिखाया गया तो वह कश्मीर के पत्थरबाजों को भत्ता देने की घोषणा कर देगी। योगी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को समय रहते सबक सिखाना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह पार्टी कश्मीर के पत्थरबाजों से इतनी हमदर्दी रखती है कि उनके लिए भत्ता देने की घोषणा कर देगी।

बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को रिझाने के लिए कहा कि जब तक खेत में गन्ना रहेगा चीनी मिलें बंद नही होंगी। उन्होंने कहा कि गन्ने का पूरा भुगतान कराया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि