Delhi Ordinance को लेकर AAP के साथ खड़ी हुई Congress, Kejriwal ने खड़गे को कहा Thank You

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश पर "दिल्ली के लोगों के साथ खड़े होने के लिए" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार अध्यादेश को लेकर कांग्रेस से समर्थन की मांग कर रही थी। विपक्षी दलों की बैठक से पहले कांग्रेस ने अध्यादेश को लेकर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि वह ऐसे किसी भी चीज का विरोध करेगी जो लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचा को नुकसान पहुंचाएगा। कांग्रेस के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने विपक्षी एकता मंच की बैठक में शामिल होने को लेकर रजामंदी दे दी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Flood: यमुना के जलस्तर में गिरावट जारी लेकिन भारी बारिश ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन, Kejriwal ने बनाया मेगा प्लान

केजरीवाल ने कहा धन्यवाद

समर्थन देने के लिए केजरीवाल के खड़गे का धन्यवाद किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ खड़े रहने के लिए खड़गे जी को धन्यवाद। यह अध्यादेश भारत विरोधी और राष्ट्र विरोधी है और इसका डटकर मुकाबला किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इन दोनों चीजों(विपक्ष की बैठक और दिल्ली अध्यादेश) का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संघीय ढांचें की रक्षा में खड़ी रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा भाजपा द्वारा राज्यपाल और उपराज्यपाल के दूरुपयोग का विरोध करती आई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में 1918 के Influenza ने ली थीं 7,044 जानें, ऐसे घोषित हुआ था संक्रामक रोग

Festive Season में Simple Outfit को दें Designer Look, ये Jewelry Tips बदल देंगे आपका पूरा स्टाइल

भागवत की न्यूयॉर्क यात्रा: आर्थिक निवेश, सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक संघ नेटवर्क का विस्तार

Gorakhpur: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी स्कूल प्रबंधक के बेटे पर FIR दर्ज