Bhupendra Hooda के नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा में मजबूत, चुनाव को क्षेत्रीय बनाने के लिए प्रचार से Rahul ने बनाई दूरी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 25, 2024

हरियाणा में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनाव प्रचार करने समय लगातार कम होता जा रहा है। जिसको लेकर महज 10 से 12 दिन ही वोटिंग में बचे हुए हैं, लेकिन इस दौरान हरियाणा की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही बना हुआ है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस चुनाव अभियान से दूरी क्यों बनाये हुए हुए हैं? इस सवाल के जवाब में पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को इस चुनाव से जानबूझकर दूर रखा गया है। जिसका प्रमुख कारण है कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि यह चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी का बने।

इस सब के बावजूद भी 26 सितंबर को गांधी हरियाणा में दो रैलियां को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी अब तक इस चुनाव में सोशल मीडिया समेत दूसरे अन्य माध्यमों के जरिए ही प्रचार करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की इसी गुटबाजी के कारण दो दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी अपनी दो रैलियों को रद्द करना पड़ा था। कुमारी शैलजा को इस चुनाव में साइड लाइन करने से भी कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बन रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, दलित वर्ग पार्टी के इस फैसले से खुश नहीं है और वह राज्य में जगह-जगह कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन और महापंचायत का भी आयोजन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, क्या न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के टकराव से बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

Delhi Gymkhana Club परिसर अधिग्रहण पर High Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से

CJI के पद पर आसीन व्यक्ति को हर मिनट ‘अग्निपरीक्षा’ से गुजरना पड़ता है: NHRC के 33वें स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम का संबोधन