'राहुल गांधी को विपक्षी खेमे का ‘हीरो’ बनाना चाहती है भाजपा', ममता के इस बयान पर कांग्रेस ने किया जोरदार पलटवार

By अंकित सिंह | Mar 20, 2023

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरर्गियां बढ़ती दिकाई दे रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस के बगैर एक अलग गठबंधन की कवायद शुरू कह दी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लहाया कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि ममता बनर्जी ये नरेंद्र मोदी जी के आदेश और निर्देश पर कह रही हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल में साबित कर दिया है कि उनमें और पीएम मोदी में एक करार हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Mission 2024 की तैयारी में ममता बनर्जी, कांग्रेस को किनारे कर क्षेत्रीय दलों को साधने में जुटीं

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में की गई टिप्पणियों के लिए संसद की कार्यवाही बाधित कर उन्हें ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा से लड़ने में नाकाम रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ उसकी मौन सहमति है। टीएमसी नेता के मुताबिक हमारी पार्टी की अध्यक्ष ने फोन पर हमारी आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है और उनकी टिप्पणी पर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रही है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता