NEET UG और UGC-NET विवाद : कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने सोमवार को जंतर मंतर पर नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) रद्द करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के दिन संसद का घेराव करने के लिए जुलूस निकालने की योजना बनाई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एनएसयूआई के सैकड़ों सदस्य जंतर मंतर पर एकत्र हुए। 

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के मॉल में ‘टॉय ट्रेन’ का डिब्बा पलटने से बच्चे की मौत

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अनियमितताओं के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यूजीसी-नेट-2024 परीक्षा 18 जून को देशभर में दो पाली में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गई थी।

प्रमुख खबरें

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग