Assam में Congress को बड़ा झटका, CM Himanta के खिलाफ कैंडिडेट का Nomination खारिज

By अंकित सिंह | Mar 24, 2026

मंगलवार को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा की गई नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान कई नामांकन खारिज होने से असम में कांग्रेस पार्टी को चुनावी क्षेत्र में शुरुआती झटका लगा है। इनमें एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन भी शामिल है। खारिज किए गए उम्मीदवारों में जालूकबारी से कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग भी हैं। जालूकबारी एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीट है जहां मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। 

असम के हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के एक उम्मीदवार कानामांकन मंगलवार को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र जलुकबारी से कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेओग और ढाकुआखाना से आनंद नराह के नामांकन पत्रों के एक सेट को खारिज कर दिया गया। हालांकि, प्रत्येक उम्मीदवार के नामांकन पत्रों का एक सेट स्वीकार कर लिया गया, जिससे उनकी उम्मीदवारी बरकरार रही। कई अन्य उम्मीदवारों के नामांकन भी खारिज कर दिए गए हैं और अंतिम सूची मंगलवार को जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी। नामाकांन पत्र खारिज किए जाने के पीछे के कारणों का उल्लेख निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता निर्मल लंगथासा का नामांकन हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र से खारिज कर दिया गया है। हालांकि, इसी सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार नंदिता गारलोसा का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Assam Assembly Elections: JMM के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से कांग्रेस चिंतित, आदिवासी वोटों में बिखराव का डर

असम की मंत्री गारलोसा ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया और अगले ही दिन नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कांग्रेस ने इससे पहले इस सीट से अपने प्रदेश इकाई के महासचिव निर्मल लंगथासा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने “जनहित” में पार्टी का टिकट गरलोसा को देने पर सहमति जताई। राज्य विधानसभा की 126 सीटों के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें से कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती चार मई को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra