चन्नी के बयान पर घिरी कांग्रेस! अनुराग ठाकुर बोले- किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी में जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद

By अंकित सिंह | Feb 16, 2022

देश के किसी भी राज्य में चुनाव होता है तो अपना बनाम बाहरी का नैरेटिव सेट किया जाता है। इसी कड़ी में पंजाब में भी विधानसभा के चुनाव हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यूपी और बिहार को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। दरअसल, पंजाब के रूप नगर में चरणजीत सिंह चन्नी प्रियंका गांधी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाबियों की बहू है प्रियंका गांधी.. पंजाबन है.. पंजाबियों की बहू हैं। पूरी ताकत के साथ एक तरफ हो जाओ पंजाबियों... यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भाइया जो पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं उन्हें घुसने नहीं देना। चरणजीत सिंह चन्नी जब यह बयान दे रहे थे उस वक्त प्रियंका गांधी उनके बगल में खड़ी थीं और हंसते हुए ताली बजा रही थीं। इसी को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि आख़िर किस मुँह से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जनता से आशीर्वाद माँग रही हैं? चन्नी जी यूपी बिहार के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, और प्रियंका जी तालियाँ बजा रही हैं..ख़ुशी मना रही हैं। ठीक से पहचानिए,ये वही लोग हैं जो भारत की अखंडता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर? केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से डिवाइड और रूल की पॉलिसी अपनाती है। 

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ