Priyanka Gandhi के गालों जैसी सड़कें, विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा, AAP ने भी की आलोचना

By एकता | Jan 05, 2025

दिल्ली के कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, बिधूड़ी ने प्रचार के दौरान कहा कि अगर वह जीतते हैं तो अपनी निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह चिकना बना देंगे। बिधूड़ी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गयी है।

इसे भी पढ़ें: RRTS कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर खंड का PM Narendra Modi ने किया उद्घाटन

कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी बिधूड़ी की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'कालका जी के भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की भाषा ने महिलाओं के प्रति उनकी सोच और उनके चरित्र को उजागर कर दिया है। मैं कालका जी के लोगों से पूछना चाहती हूं कि क्या आप ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं, जो हमारी मां-बहन-बेटियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है? हम जानना चाहते हैं- रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की क्या राय है? क्या भाजपा रमेश बिधूड़ी को कुछ कहेगी या फिर वे हमेशा की तरह महिलाओं का अपमान होता देखते रहेंगे? हम इस बयान का पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।'

बिधूड़ी की टिप्पणी की आम आदमी पार्टी ने भी तीखी आलोचना की है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, 'यह भाजपा के उम्मीदवार हैं, उनकी भाषा सुनिए। यह भाजपा का महिलाओं के प्रति सम्मान है। क्या ऐसे नेताओं के हाथों में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है?'

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir । खराब मौसम का कहर, बांदीपोरा और किश्तवाड़ में खाई में गिरे वाहन, 4 जवानों समेत 8 लोगों की मौत

विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने इंडिया टुडे टीवी से कहा कि अगर आज उन्हें (कांग्रेस को) इस बयान से दुख होता है, तो हेमा जी को क्या? वह एक प्रसिद्ध नायिका रही हैं और उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है। अगर लालू के बयान गलत हैं, तो मेरा बयान भी गलत होगा। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जीवन में उपलब्धियों के मामले में हेमा मालिनी प्रियंका गांधी से कहीं बेहतर हैं। बता दें, बिधूड़ी कालका जी से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा