कांग्रेस ले रही भारत-विरोधी, सेना-विरोधी बयानों का सहारा: जीतेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

कठुआ (जम्मू-कश्मीर)। केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि असुरक्षा की भावना के चलते कांग्रेस ‘भारत-विरोधी, सेना-विरोधी बयानों’ का सहारा ले रही है। उनका आश्वासन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन राष्ट्र-विरोधियों को उनके इरादों में सफल नहीं होने देंगे।  दूसरे चरण के 18 अप्रैल के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सिंह ने यहां कई बैठकें की, वह ऊधमपुर से दोबारा चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस बार का चुनाव सिर्फ सांसदों का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव इसलिए भी निर्णायक है कि हम अपने बच्चों के लिए कैसा भारत छोड़कर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस,उसकी साथी पार्टियां और वह सभी राजनीतिक दल जो भाजपा और मोदी के खिलाफ इकट्ठे हुए हैं वह असुरक्षा की भावना से इस कदर घिरे हैं कि भारत-विरोधी और सेना-विरोधी बयानों का सहारा ले रहे हैं।’

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड