यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर बोला हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी नीत उत्तर प्रदेश की सरकार पर महिलाओं एवं बच्चियों के खिलाफ कथित अत्याचार को लेकर रविवार को निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पर “जंगल राज का ग्रहण” लग गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के शासन में महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अलीगढ़ में चार साल की बच्ची से कथित बलात्कार की मीडिया की एक खबर को टैग कर ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में भाजपा के राज में जंगलराज रूपी ग्रहण लग गया है।” उन्होंने कहा, “पीड़ितों को न्याय दिलाना तो दूर, उत्तर प्रदेश सरकार आंख पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बनी बैठी है।”

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में नौ हत्याएं, AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक गांव में 12 साल की एक किशोरी का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह घर के बाहर अपने परिजनों के साथ सो रही थी। बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस बारे में कहा कि लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। लड़की दलित समुदाय की थी। सुरजेवाला के इस हमले से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं बलात्कार की कई खबरों का हवाला देते हुए कहा था कि मासूमों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन सरकार चिंतित नहीं है। 

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया