By अंकित सिंह | Mar 29, 2023
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। आज चुनाव आयोग की ओर से कार्य को का ऐलान किया जा चुका है। इसके साथ एक कर्नाटक में आचार संहिता लागू हो गया है। इन सब के बीच राजनीति भी तेज होती दिखाई दे रही है। विपक्षी कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि हम चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि लोग भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बहाने जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर बीएस येदुरप्पा को मुख्यमंत्री की कुर्सी से क्यों हटाया गया?
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाने के लिए एक चुनाव है। वे निश्चित रूप से बैक-डोर चैनलों की कोशिश करेंगे। हम स्पष्ट हैं कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ अपने दम पर सरकार बनानी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता कर्नाटक में प्रचार करेंगे। हमारे पास एक स्पष्ट अभियान योजना होनी चाहिए। निश्चित रूप से, राहुल गांधी भी कर्नाटक के लिए प्रचार करेंगे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिन के मतदान का स्वागत करना चाहेगी जिसकी घोषणा की जा चुकी है। 10 मई केवल मतदान का दिन नहीं होगा, यह भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का दिन होगा, 40% कमीशन, भ्रष्टाचार की राजधानी सब कुछ जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।