कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बताया 'सबसे बड़ा झूठा'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधाते हुये आरोप लगाया कि यह ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ पार्टी है और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ‘‘सबसे बड़े झूठे’’ हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को को करारा जवाब देगी। प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी को और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘गुजरात में कांग्रेस निश्चित रूप से आप को करारा जवाब देगी। लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। हम यह भी मानते हैं कि कांग्रेस को और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।’’ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कुमार ने आरोप लगाया कि आप का दिल्ली मॉडल भाजपा के गुजरात मॉडल की तरह खोखला है। उन्होंने केजरीवाल पर वास्तविक कारणों के बजाय विज्ञापन और प्रचार पर अधिक धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए आप को अरविंद ऐड्वर्टाइज़्मेन्ट पार्टी (अरविंद विज्ञापन पार्टी) और ‘‘अरविंद एक्टर पार्टी’’ (अरविंद अभिनेता पार्टी) करार दिया।

कुमार ने कहा, ‘‘केजरीवाल पंजाब के लोगों को गुमराह करके अब गुजरात आ गए हैं। केजरीवाल छोटे मोदी नहीं हैं, वह बड़े मोदी हैं। वह झूठे वादे करने में सुपर पीएचडी हैं। उन्होंने पिछले आठ साल में पूरे भारत में अपने प्रचार पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आप सरकार ने गुजरात में अपने विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए केवल दो महीनों में 36 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुमार ने कहा कि आप के बड़े-बड़े दावों के बावजूद 80 फीसदी सरकारी स्कूल अब भी बिना प्राचार्य के हैं जबकि 500 ​​के वादे के मुकाबले सिर्फ 63 मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में अपने आठ साल लंबे शासन के दौरान एक भी सड़क, अस्पताल या फ्लाईओवर नहीं बनाया है।

प्रमुख खबरें

Fitch Ratings ने भारत का GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया

Hanuman Mantra: Sankatmochan Hanuman की पूजा में इन 6 Mantras का जप बदल सकता है आपकी जिंदगी

US Election: ट्रंप प्रशासन के अभियान में 1600 फर्जी वोटर केस पकड़े गए, 160 गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Election Commission में अंदरूनी घमासान! SIR और वोटर डेटा पर दो चुनाव आयुक्तों ने ही उठाए गंभीर सवाल, Indian Express Report से मचा बवाल