नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर रवाना, कांग्रेस का तंज, गैर-जैविक पीएम मॉस्को जा रहे जबकि राहुल गांधी असम और मणिपुर में हैं

By अंकित सिंह | Jul 08, 2024

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को नरेंद्र मोदी की मास्को यात्रा को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि "गैर-जैविक" प्रधानमंत्री को अभी तक हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने के लिए कुछ घंटों का भी समय नहीं मिला है, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा एक साल से अधिक समय में उनकी तीसरी यात्रा होगी। राहुल गांधी आज असम के सिलचर पहुंचे। वह तीन अलग-अलग स्थानों पर राहत शिविरों का दौरा करने के लिए मणिपुर जाने से पहले फुलर्टल में एक राहत शिविर का दौरा करेंगे। उनका आज शाम मणिपुर के राज्यपाल से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Assam | बाढ़ की स्थिति पर नज़र रखने के लिए असम में राहुल गांधी, भाजपा ने इसे 'बीमार त्रासदी पर्यटन' बताया

जयराम रमेश मे अपने एक्स पोस्ट में कहा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री आज मास्को जा रहे हैं। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता असम और मणिपुर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री के लिए ढोल पीटने वालों ने इस बात को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को कुछ समय के लिए रुकवा दिया था। उनकी मॉस्को की इस यात्रा के दौरान संभवत और भी विचित्र दावे किए जाएं। रमेश ने कहा कि चौदह महीने पहले राज्य में भड़की हिंसा के बाद से यह राहुल गांधी की मणिपुर की तीसरी यात्रा है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, BJP नेता ने की आपातकालीन स्थिति घोषित करने की मांग

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 3 मई 2023 को राज्य में गंभीर संकट उत्पन्न होने के बाद नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को कुछ घंटों के लिए भी मणिपुर जाने का समय नहीं मिला और न ही उन्होंने इसकी इच्छा जताई। उन्होंने न तो राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की है, जो कि उनकी अपनी ही पार्टी के हैं और न‌ ही वह वहां के विधायकों, सांसदों सहित अन्य राजनेताओं से मिले हैं। पीएम मोदी आज 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा के लिए मास्को रवाना हुए। मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा को लेकर विपक्ष केंद्र पर हमलावर है। 

प्रमुख खबरें

South India के 5 प्रमुख Temples जहां पूजा से मिलती है धन, समृद्धि और सफलता

छोटी दीपावली: अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व

अगर अजीत पवार जिंदा होते तो फरवरी में ही हो गया होता NCP का विलय, Sunil Tatkare का बड़ा खुलासा, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात से सियासत गरमाई

CAA आवेदकों को 31 दिसंबर तक नागरिकता देगी Bengal सरकार, Suvendu Adhikari का वादा