PM Modi के वर्धा दौरे को लेकर कांग्रेस का तंज, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं प्रधानमंत्री

By अंकित सिंह | Sep 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा में हैं। हालांकि, मोदी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच कहां खड़े हैं। इसको लेकर महासचिव जयराम रमेश ने एक एक्स पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में रमेश ने लिखा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री आज वर्धा जा रहे हैं। इन तीन सवालों के जवाब उन्हें अवश्य देने चाहिए। किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं? वन अधिकार कानून को लागू करने के मामले में भाजपा ने आदिवासियों को निराश क्यों किया है? गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं? 

इसे भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका जाने के ठीक पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन, जानें क्या कहा

उन्होंने दावा किया, महाराष्ट्र में एक दिन में औसतन सात किसान अपना जीवन समाप्त कर लेते हैं। दिल दहला देने वाला यह आंकड़ा किसी और की तरफ़ से नहीं बल्कि राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री की ओर से आया है। रमेश के अनुसार, ‘‘पिछले साल 60 प्रतिशत ज़िलों को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ा लेकिन सरकार से कोई मदद नहीं मिली। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR