PM Modi के Assam दौरे पर Congress का तंज, 'Manipur बस एक घंटे दूर, ये रहा टिकट'

By अंकित सिंह | Feb 14, 2026

कांग्रेस की तीखी राजनीतिक टिप्पणी ने मणिपुर को एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्वोत्तर दौरे के दौरान हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर का दौरा करने का आग्रह किया है। X पर एक पोस्ट में, खेड़ा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि चुनाव वाले राज्य हमेशा आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होते हैं, लेकिन मणिपुर को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राज्य 2023 से जल रहा है, और अब फिर से जल रहा है।

उन्होंने फ्लाइट टिकट बताते हुए लिखा कि आपकी सुविधा के लिए, हमने गुवाहाटी से इम्फाल के लिए आपकी फ्लाइट बुक कर दी है, आपको बस विमान में बैठना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा कि चूंकि मेरे पास आपका नंबर नहीं है, इसलिए मैं आपका फ्लाइट टिकट यहां साझा कर रहा हूं। कृपया इसका उपयोग करें और दिखाएं कि ‘प्रधानमंत्री को आपकी परवाह है’। इस पोस्ट पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं, समर्थकों ने प्रधानमंत्री के दौरे की मांग को और मजबूत किया, जबकि आलोचकों ने संदेश के लहजे पर सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Assam में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने और घुसपैठियों को बांग्लादेश भगाने का अभियान जारी

मणिपुर में 2023 से लगातार अशांति बनी हुई है, और समय-समय पर होने वाले हिंसक झड़पों से राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार द्वारा स्थिति से निपटने के तरीके की बार-बार आलोचना की है और प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि सरकार का कहना है कि शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

असम के Padumpathar FPC को जैविक खेती के लिए मिला Assam Gaurav Award

Bhubaneswar में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन, PM Modi बोले- बैंकिंग सुरक्षा जरूरी

शाम की बड़ी खबरें: PM Modi की लोकल खरीदारी की अपील, खरगे ने चुनाव रद्द करने की मांग रखी

26 से 30 अक्टूबर के बीच 5 बड़े IPO से कंपनियां जुटाएंगी 2581 करोड़ रुपये