By दिनेश शुक्ल | Oct 07, 2020
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के काफिले पर बुधवार को अनुपपुर में पत्थर फेंका गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर कमलनाथ का विरोध किया तो वही इसी दौरान उनके काफिले पर एक युवक द्वारा पत्थर फेंका गया। कमलनाथ के काफिले पर पत्थर फेंकते यह युवक कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर पत्थर फैंकने की यह घटना वायरल हो गई।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर पत्थर फेंकने की इस घटना की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कि भाजपा हार की बौखलाहट में हिंसा पर उतर आई है। कुछ दिन पहले भाजपा नेता श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि अगर कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ कुछ भी बोले तो उस पर चढ़ बैठों और ईंट का जवाब पत्थर से दो, यह उनकी बौखलाहट, निराशा और हतासा को दर्शाता है। भाजपा नेता हार की हतासा में अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसा रहे है। यही कारण है कि जिस तरह अनुपपुर में श्री कमलनाथ के काफिले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरों से हमला किया।