टिकट बेचने के आरोपों से आहत हुए हरीश रावत, बोले- कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे, होली पर कर दो दहन

By अनुराग गुप्ता | Mar 15, 2022

देहरादून। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में हाहाकार मचा हुआ है और पार्टी नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत की ओर से टिकट बेचने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने भावुक होकर कहा है कि होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌। 

 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड को 19 मार्च तक मिलेगा नया CM, सरकार गठन पर धामी बोले- प्रक्रिया चल रही है 

कांग्रेस मुझे निष्कासित करे

उन्होंने कहा कि यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे। उन्होंने कहा कि होली बुराईयों के समन का एक उचित उत्सव है, होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी