आतंकियों के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट करे कांग्रेस: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट करे। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में राजद्रोह के खिलाफ कानून को समाप्त करने की बात कह रही है। भारत के टुकड़े हों, ऐसे नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न हो, यह प्रयास किया जा रहा है। आफ्स्पा जैसे कानून को कमजोर करके वे सेना को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कश्मीर में अगर पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं और आतंकवाद को नियंत्रित किया गया है तो इसलिए क्योंकि अब आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। लेकिन कांग्रेस का दृष्टिकोण देखिए, हम आतंकवादियों की सुरक्षा हटाते हैं तब वे आरएसएस के कार्यालय की सुरक्षा हटाने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Namo TV मामला: आयोग ने केन्द्र से मांगी जानकारी, कांग्रेस का लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप 

उन्होंने कहा कि जब मुंबई में हमला हुआ तब कांग्रेस की सरकार में साहस नहीं था कि पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हमला करे। लेकिन जब उरी में हमला हुआ तब सर्जिकल स्ट्राइक की गयी और फिर पुलवाम हमले के बाद एयर स्ट्राइक करके आतंकी शिविरों को उड़ा दिया गया। चौहान ने इससे पहले आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया और यहां सुकमा और कोंडागांव में चुनावी रैली को संबोधित किया। बस्तर क्षेत्र के में इस महीने 11 तारीख को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा